त्रिदिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भीलवाड़ा जिला प्रतिनिधि भाग लेंगे

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ की हर वर्ष की भांति अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा राष्ट्रीय विद्या केंद्र अन्नोजिगुड़ा हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित होगी । जिसमे भीलवाड़ा जिले से भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि भाग लेंगे । भा कि संघ जिला मंत्री लादूलाल जाट ने बताया किप कि कल 27 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित त्रिदिवसीय भा कि संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय विद्या केंद्र अन्नोजिगुड़ा हैदराबाद, तेलंगाना में होगी, जिसमे भीलवाड़ा जिले से प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट, प्रांत विधि प्रमुख भागू लाल गुर्जर, प्रांत मंत्री ओमप्रकाश आमेटा, प्रांत उपाध्यक्ष सोहन लाल माली भाग लेंगे ।।